OM BHOO VIKAS CREDIT CO-OPERATIVE SOCIETY LIMITED सोसायटी में स्थायी प्रवेश शुल्क 5 रु. तथा स्थायी सदस्य बनने के लिए गैर वापसी योग्यता शुल्क 50 रु. स्वीकार किया जाता है और शेयर आवंटित 100 रु. प्रती शेयर के रूप में लिया जाता है जो आपको सोसायटी के सदस्य होने कि अधिकता प्रदान करता है |
सोसाइटी का सदस्य बनने के साथ ही आपको सोसाइटी की वार्षिक आम सभा में भाग लेने का अधिकार प्राप्त होता हैं इसके अतिरिक्त भी आप अपने सुझाव सोसाइटी को पोस्ट कर सकते है | अब आप हमारे OM BHOO VIKAS CREDIT CO-OPERATIVE SOCIETY LIMITED परिवार का हिस्सा होते है | जहां हम अपनी वित्तीय सेवाओं के सचांलन द्वारा आपके जीवन मानकों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है |
सदस्य बनने के नियम एवं शर्तें
1. आवेदक छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश का निवासी होना चाहिए|
2. अन्य किसी ऋणदात्री सहकारी समिति का सदस्य नहीं होना चाहिए |
3. प्रार्थी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए |
4. वह किसी आपराधिक गतिविधियों में न्यायालय द्वारा दण्डित नहीं होना चाहिए |
5. स्थायी सदयस्ता प्राप्त करने के 1 वर्ष के पश्चात कभी भी समिति के उपनियमों एवं सहकारी अधिनियमों के अंतर्गत अपने द्वारा क्रय किये गए अंश हस्तांतरित कर सकते हैं |
हिस्सा राशि हस्तांतरण एवं लौटने के नियम : -
* सदस्य के आवेदन पर उनकी हिस्सा राशि तभी लौटाई जायेगी जबकि : -
1. सदयस्ता प्राप्त किये हुए 1 वर्ष की समयावधि पूर्ण कर ली गई हो |
2. सदस्य के नाम सदयस्ता दायित्व रजिस्टर में किसी प्रकार का दायित्व (ऋण व गारण्टी) बकाया न हो |
3. उसका कोई भी जमा खाता समिति में नहीं होना चाहिए |
* सदस्य के आवेदन पर उनकी हिस्सा राशि तभी हस्तांतरित की जायेगी जबकि : -
1. हिस्सा हस्तांतरण द्वारा सदस्यता समाप्त करने की स्थिति में प्रार्थी को सदस्यता प्राप्त किये कम से कम 1 वर्ष की समयावधि पूर्ण हो चुकी हो |
2. हिस्सा क्रेता द्वारा Rs.20/- समिति में हिस्सा हस्तांतरण शुल्क के रूप में जमा करवाना होगा |
* सदयस्ता आवेदन पत्र के साथ पते का प्रमाण एवं पहचान पत्र संलग्न करें |